Home उत्तराखण्ड उपनल कर्मियों ने किया मनोकामना पूर्ति यज्ञ

उपनल कर्मियों ने किया मनोकामना पूर्ति यज्ञ

by Skgnews

देहरादून। उपनल कर्मियों ने कचहरी स्थित शिव मंदिर में मनोकामना पूर्ति यज्ञ किया। यज्ञ के दौरान कर्मचारियों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने के लिए भगवान के समक्ष अपनी मनोकामना रखी। प्रदेश सरकार से भी कोर्ट के आदेश लागू करने की अपील की। कचहरी स्थित शिव मंदिर में संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल की अगुवाई में उपनल कर्मियों ने मनोकामना पूर्ति यज्ञ किया। यज्ञ के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से कोर्ट के आदेशों को लागू करने की अपील की।

संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदयाल ने कहा कि उपनल कर्मी पहले कोर्ट की शरण में गए जहां से उनके पक्ष में फैसला आया लेकिन सरकार ने अभी तक कोर्ट के आदेशों को लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि अपनी मनोकामना के लिए भगवान की शरण में आये है और मनोकामना पूर्ति यज्ञ किया गया।

प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा कि 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उम्मीद करते हैं कि उपनल कर्मियों के लिए कुछ सौगात लेकर आएंगे। यज्ञ के दौरान प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना रौथाण, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष गणेश गोदियाल, जिला महामंत्री रमेश डोभाल, रुचि नेगी आदि मौजूद रहे।

related posts